इंदौर IG, रीवा DIG समस्याएं सुलझाने में अव्वल
इंदौर
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी एवं एडीजी शिकायत अशोक अवस्थी, इंदौर आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, रीवा डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह पेडिंग शिकायतों को जल्द निराकरण करने वाले प्रदेश के टॉप अफसर बन गए हैं। तीनों अफसर पिछले एक साल में लंबित शिकायतों के निराकरण करने में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इंदौर डीआईजी रहते हुए हरिनारायणचारी मिश्रा के पास सीएम हेल्प लाइन की शिकायते एल थ्री लेवल पर आती है। जिसमें से उन्होंने 4203 शिकायतों का निराकरण पिछले एक साल में किया। उन्होंने कोई भी शिकायत अपने स्तर पर लंबित नहीं रहने दी। उन्होंने सबसे ज्यादा शिकायतों को निराकृत किया।
इसी तरह रीवा डीआईजी अनिल कुमार कुशवाह ने एल थ्री और एल फोर लेवल की शिकायत के निराकरण का काम किया। जिसमें से उन्होंने एल थ्री स्तर पर 2807 और एल फोन लेबल पर 1344 शिकायतों का निराकरण किया। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी एवं पुलिस मुख्यालय की शिकायत शाखा के प्रमुख एडीजी अशोक अवस्थी ने भी सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों पर गंभीरता से काम किया। उन्होंने एक साल में 3992 शिकायतों का निराकरण किया।
भिंड और भोपाल डीआईजी भी पीछे नहीं: भिंड डीआईजी राजेश हिंगणकर और भोपाल डीआईजी इरशाद वली भी लंबित शिकायतों के निराकरण में पीछे नहीं हैं। भिंड डीआईजी राजेश हिंगणकर ने पिछले एक साल में 3147 और इरशाद वली ने 2850 शिकायतों का निराकरण किया। यह सभी अफसर सीएम हेल्प लाइन में आई शिकायतों को निराकृत करने वाले प्रदेश के टॉप टेन अफसरों में इस साल शुमार रहे।

पाठको की राय